Aaj Ka Rashifal 8 April 2025 : ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। सिंह राशि में चंद्रमा। कन्या राशि में केतु। मीन राशि में सूर्य, बुध, शनि, शुक्र और राहु का गोचर।
मेष- अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ- ग्रहों के बीच टकराव के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में थोड़ी नकारात्मकता रहेगी और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन- साहस रंग लाएगा। दैनिक रोजगार में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान पर भी असर दिख रहा है। लाल वस्तुओं का दान करें।
कर्क- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है लेकिन अभी निवेश न करें। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह- ऊर्जावान और तेजस्वी बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान और व्यापार काफी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- मन चिंतित रहेगा। खर्च अधिक रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तुओं का दान करें। सूर्य को जल चढ़ाएं।
तुला- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल चढ़ाते रहें। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार अच्छा है। बजरंगबली की पूजा करते रहें।
वृश्चिक- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। तांबे की कोई वस्तु पास रखें।
धनु- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ी मध्यम है। व्यापार के दृष्टिकोण से पहले से बेहतर समय है और आप किसी भी तरह के जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा की संभावना रहेगी। सूर्य को जल चढ़ाते रहें।
मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान मध्यम हैं। व्यापार मध्यम है। काली जी की आराधना करते रहें।
कुंभ- जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। संतान थोड़ी मध्यम है। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।
मीन- रोग और पराक्रम में वृद्धि होगी लेकिन विजय आपकी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें।