ज्योतिष गणना के अनुसार 28 अप्रैल का राशिफल वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। मंगल की राशि मेष में चंद्रमा के होने से दोनों के बीच राशि परिवर्तन योग बनने जा रहा है। इससे मंगल नीच का हो रहा है। साथ ही शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर रहा है, तो मेष से मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें
मेष राशि वालों को आज सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना उचित रहेगा।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर दूध मिला जल चढ़ाएं।
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
आपके विचारों का सम्मान होगा। आज आप काम से लेकर घर तक में उचित संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है। आज आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजन में दिन बीतेगा। बुरे विचारों को मन में न आने दें।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गाय माता को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप स्वभाव से नरम रहेंगे, लेकिन अपना हित साधने के लिए आप कहीं-न-कहीं गुस्सा और नाराजगी भी जाहिर करेंगे। व्यापार में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से आगे बढ़ें। धन प्राप्ति में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। धैर्य रखें।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क, आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आलस्य हावी रहेगा
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सुस्त रहने वाला है। काम में मन कम लगेगा। आलस्य रहेगा। हालांकि मन में काम को लेकर टालमटोल की स्थिति रहेगी, लेकिन इससे बचें। नहीं तो हाथ आने वाले अवसर खो देंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप उन्हें बेमन से पूरा करेंगे। घर में कलह का डर आपको सता सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मन में संतोष का भाव रहेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
सिंह, आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सीमित लाभ लेकर आएगा, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन काम की अधिकता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहने वाला है। अत्यधिक अपेक्षाएं न रखें, व्यावहारिक रूप से काम करें। घर में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
कन्या, कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ का है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी उम्मीद के मुताबिक धन लाभ होने की संभावना है। आज आप मनोरंजन के साधनों पर खर्च करेंगे। दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे, लेकिन घर में रहने का मन नहीं करेगा। आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भी आपका मन कम लगेगा।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
तुला, लाभ कमाएंगे लेकिन दिखावा करने से बचें
तुला राशि वालों को आज दिखावा करने से बचने की जरूरत है। इससे आपके संचित धन में कमी आएगी और परिवार में भी आपका व्यवहार पसंद नहीं किया जाएगा। आज आप सामान्य रूप से धन कमाएंगे। आज आपको विदेश या बाहरी स्थानों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेकिन, आपके जिद्दी स्वभाव के कारण परिवार में तनाव हो सकता है। आज आप अपने विरोधियों के प्रति नरम रह सकते हैं, जबकि अपने प्रियजनों के प्रति सख्त रह सकते हैं।
आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक, आज भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहने के कारण आप परिवार के सदस्यों पर कम ध्यान दे पाएंगे। मन उदास हो सकता है। हालांकि परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जरूरी काम की वजह से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।
धनु, व्यापार में मेहनत रंग लाएगी
धनु राशि वालों को आज अपने गुस्सैल स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। गुस्से की वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। गंभीर परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में धन लाभ होने की संभावना है। ईमानदारी से की गई मेहनत रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इससे माहौल खराब होगा। साथ ही आस-पड़ोस में बदनामी भी होगी। रिश्तेदारों से झटका मिल सकता है, लेकिन चुप रहना ही बेहतर होगा।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। मां लक्ष्मी की पूजा करें।
मकर राशि, आज लाभ कमाने का दिन है
मकर राशि वालों के लिए आज लाभ कमाने का दिन है। बशर्ते वे आलस्य त्यागकर पूरी मेहनत से प्रयास करें। आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। लेखन, शोध, कला आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा, लेकिन उन्हें अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। कार्यों को टालने से बचें। परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा। उनकी बातों का सम्मान करें। मित्रों से मदद मिलेगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
कुंभ राशि, किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों का लाभ आपको मिलेगा। आज आपके स्वभाव में दान-पुण्य की भावना रहेगी। आप जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में आपको नई दिशा मिल सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि, आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा
मीन राशि के जातक आज चंचल रहेंगे। आज आप लोगों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आज आप लोगों का व्यवहार भी अपने प्रति अच्छा देखेंगे। कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आज आप मनोरंजन और घूमने-फिरने में रुचि लेंगे। आज दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के लोग आपके प्रति अच्छा व्यवहार करेंगे।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।