Aaj Ka Rashifal 18 May 2025 : 18 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन?

 ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध। वृषभ राशि में सूर्य। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। मकर राशि में चंद्रमा। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष- व्यापार में सफलता मिलेगी। कुछ अधिकारियों से आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृष- भाग्य साथ देगा। दैनिक रोजगार में तरक्की मिलेगी। काम में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। यात्रा की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा करते रहें।

मिथुन- सावधान रहें। कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट लग सकती है। प्रेम, संतान ठीक है, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

कर्क- स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी युगल मिलेंगे। नौकरी की स्थिति शुभ रहेगी। रंग-बिरंगे दिन बिताएंगे, आनंदमय जीवन जिएंगे। शुभ समय है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह- शत्रु उपद्रव संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम, मोह, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है लेकिन अशांति रहेगी। नीली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या- पढ़ने-लिखने में समय लगाएं। प्रेम में झगड़े के संकेत हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्‍यापार अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला- पारिवारिक विवाद से बचें। माता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा चल रहा है। प्रेम, संतान भी अच्‍छी है, व्‍यापार भी अच्‍छा है। शनिदेव की आराधना करते रहें।

वृश्चिक- साहस रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों का साथ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- धनहानि के संकेत हैं। निवेश पर रोक रहेगी हालांकि धन आएगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्‍यम है, व्‍यापार अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर- सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा है। काली जी की आराधना करते रहें।

कुंभ- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। अनावश्यक चिंता बनी रहेगी। सिरदर्द, आंख में दर्द संभव है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी चीजें अपने पास रखें।

मीन- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। नीली चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

Leave a Comment