Honda XL750 Transalp : 2025 Honda XL750 Transalp दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ 29 मई को होगी जापान में लॉन्च.

Honda XL750 Transalp : 2025 Honda XL750 Transalp 29 मई 2025 को जापान में लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी सभी जानकारियों का ब्योरा जारी कर दिया है। बाइक में फीचर्स से लेकर डिजाइन तक कई नए अपडेट दिए गए हैं। इसे साल 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं 2025 XL750 Transalp किन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगी?

क्या है नया?

2025 Honda XL750 Transalp में डुअल प्रोजेक्टर हेडलाइट्स हैं, जिससे इसका लुक पहले से बेहतर हो गया है। इसके विंडस्क्रीन का डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें ड्यूराबियो नाम का बायो-प्लास्टिक इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रैच-रेसिस्टेंट होने के साथ-साथ काफी मजबूत भी है। इसके विंडस्क्रीन के बीच में एक नया एयर डक्ट शामिल किया गया है, जो हवा को राइडर से दूर डायवर्ट करता है और लंबी राइड में थकान को कम करने में भी मदद करता है। इसके फ्रंट और रियर सस्पेंशन में बदलाव किए गए हैं, जिससे बाइक अब पक्की और खराब दोनों तरह की सड़कों पर पहले से ज्यादा आरामदायक सवारी दे सकेगी। इसके फ्रंट में 21 इंच और रियर में 18 इंच के पहिए हैं। बाइक के फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक हैं।

नया कलर ऑप्शन

इसमें नई कलर स्कीम दी गई है, जो पर्ल डीप मड ग्रे है। पहले के कलर ऑप्शन रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक को बरकरार रखा गया है। यह फिलहाल भारतीय बाजार में रॉस व्हाइट और मैटे बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक कलर में उपलब्ध है।

इंजन

2025 होंडा XL750 ट्रांसलप में इंजन पहले जैसा ही रखा गया है, जो 755cc, लिक्विड-कूल्ड, 2-सिलिंडर यूनिट है। यह इंजन 91 PS की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी फ्यूल इंजेक्शन सेटिंग में थोड़ा बदलाव किया गया है, जिससे थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहतर होगा और लो से मिड RPM पर राइड स्मूथ होगी।

कीमत
2025 होंडा XL750 ट्रांसलप को जापान में 13.2 लाख येन (करीब 7.74 लाख रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसे 11.5 लाख रुपये से 12 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है।

Leave a Comment