Aaj Ka Rashifal 10 May 2025 : ग्रहों की स्थिति- सूर्य, बुध मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा और केतु कन्या राशि में रहेंगे। दोपहर बाद चंद्रमा तुला राशि में चले जाएंगे। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष- जीवन में नए रंग शुरू होंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृष- शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे लेकिन अशांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम चल रही है। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन- भावनाओं पर काबू रखें। झगड़ों से बचें। स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क- स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह- साहस रंग लाएगा। नौकरी में तरक्की करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम और संतान भी अच्छी है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। निवेश करने से पहले थोड़ा रुकें और अपनी जुबान पर काबू रखें। अपने पास सफेद वस्तु रखें।
तुला- आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा करते रहें।
वृश्चिक- चिंताजनक सृष्टि का सृजन होगा। मन अशांत रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। अन्यथा प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तुओं का दान करें।
धनु- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर- कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।
कुंभ- जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा की संभावना बनेगी। कामकाज में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तुएं पास रखें।
मीन- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। शाम से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लें। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी की प्रार्थना करते रहें।