Bihar Weather Today : राज्य के मध्य भागों से झारखंड होते हुए उत्तर तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका का प्रभाव है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में विक्षोभ की संभावना है। इन सभी मौसमी कारकों के कारण 19 अप्रैल तक राज्य के मौसम में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
26 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 26 जिलों में वज्रपात, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को पटना समेत इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के कारण मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।
नालंदा के सिलाव में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के नालंदा, किशनगंज, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, मुंगेर, पूर्णिया के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश नालंदा के सिलाव में 41.4 मिमी दर्ज की गयी.
गोपालगंज में तापमान 35 डिग्री के पार
राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गोपालगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.
इन जगहों पर बारिश दर्ज की गई
नालन्दा के बेन में 38.4 मि.मी., बिहारशरीफ में 35.8 मि.मी., किशनगंज के बहादुरगंज में 34.2 मि.मी., नालन्दा के सरमेरा में 30.4 मि.मी., बांका के बौसी में 26.8 मि.मी., बांका में 24.8 मि.मी., किशनगंज में 22.4 मि.मी., शेखपुरा में 22.2 मि.मी., लखीसराय में 19.8 मि.मी., पूर्णिया के कसबा में 19.8 मि.मी. -नालंदा के राजगीर में 19.6 मिमी.
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पटना 32.2 23.6
गया 33.5 22.8
भागलपुर 29.5 20.3
मुजफ्फरपुर 32.0 25.0