Youtube Launches Hype Feature In India : YouTube ने भारत में एक नया डिस्कवरी टूल Hype लॉन्च किया है। इसे छोटे और उभरते क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। YouTube ने सबसे पहले इस फ़ीचर को तुर्की, ताइवान और ब्राज़ील में बीटा टेस्टिंग के लिए पेश किया था। अब कंपनी ने इसका दायरा बढ़ाकर इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। यहाँ हम आपको YouTube के Hype फ़ीचर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Hype क्या है और यह कैसे काम करता है?
YouTube ने 500 से 500000 सब्सक्राइबर्स वाले क्रिएटर्स के कंटेंट की विज़िबिलिटी बढ़ाने के लिए Hype टूल पेश किया है। अब आप वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करने के साथ-साथ उसे Hype भी कर पाएँगे। एक यूज़र हफ़्ते में तीन बार Hype कर पाएगा। इसके साथ ही, यूज़र किसी वीडियो को उसके प्रकाशन के सात दिनों के भीतर ही Hype कर पाएँगे।
हर Hype वीडियो को पॉइंट्स देगा। वीडियो को जितने ज़्यादा पॉइंट्स मिलेंगे, वह YouTube के एक्सप्लोर सेक्शन के लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर होगा। इस लीडरबोर्ड में 100 सबसे ज़्यादा Hype किए गए वीडियो दिखाई देंगे। इससे उनकी विज़िबिलिटी और YouTube यूज़र्स के होम फ़ीड में दिखाई देने की संभावना बढ़ जाएगी।
छोटे कंटेंट क्रिएटर्स को अवसर प्रदान करने के लिए, YouTube सब्सक्राइबर्स के आधार पर बोनस पॉइंट्स जोड़ता है। कम सब्सक्राइबर्स वाले क्रिएटर्स को उनके वीडियो पर हाइप मार्क होने पर ज़्यादा बोनस पॉइंट्स मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि यह फ़ीचर छोटे और उभरते कंटेंट क्रिएटर्स को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
भारत में फ़ीचर जारी
कंपनी ने भारत में सभी योग्य चैनलों के लिए हाइप फ़ीचर को लाइव कर दिया है। दर्शकों को छोटे और उभरते क्रिएटर्स के नए प्रकाशित वीडियो में हाइप बटन दिखाई देगा।





