Home Remedies For Constipation : कब्ज आज के समय की एक ऐसी समस्या है जिसका अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह कई अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। आपको बता दें कि कब्ज का मुख्य कारण पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना है। इसके साथ ही गलत खान-पान भी इसका एक कारण है। डाइट में फाइबर की कमी के कारण भी कब्ज हो सकता है। इसके अलावा गतिहीन जीवनशैली और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के कारण भी कब्ज हो सकता है। कब्ज के कारण भूख न लगना, बेचैनी, कमजोरी, थकान, पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
कब्ज के घरेलू उपाय-
1. अदरक की चाय-
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप सुबह खाली पेट अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट को आराम मिल सकता है।
2. जीरा और अजवाइन-
कब्ज की समस्या में जीरे और अजवाइन के पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एसिडिटी, उल्टी, पेट दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से तुरंत राहत दिला सकता है। इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवाइन को भूनकर पीसना होगा। अब इसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाएं और गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। जीरा और अजवाइन दोनों ही पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।
3. सिरका –
पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप गुनगुने पानी में सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।





