Health Benefits Of Cycling : बचपन में ज्यादातर बच्चे साइकिल चलाते हैं। हालांकि, बड़े होते ही यह आदत छूट जाती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास साइकिल चलाने का वक्त ही नहीं है। लोग सिर्फ बाइक, स्कूटर या कार चलाते हैं। ऐसे में वे कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। कहा जाता है कि अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको रोज सुबह टहलना, जॉगिंग करना या साइकिल चलाना चाहिए।
आपको एक बार फिर से साइकिल चलाना शुरू कर देना चाहिए। हालांकि, आपको सिर्फ 10 मिनट का समय देना होगा। एक हफ्ते के अंदर ही आपको अपनी सेहत में कई बदलाव नजर आएंगे। आज हम आपको रोजाना 10 मिनट साइकिल चलाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं-
दिल को स्वस्थ रखता है
साइकिल चलाने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
वजन घटाने में फायदेमंद
अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आपको साइकिल जरूर चलानी चाहिए। आपको रोजाना 10 मिनट साइकिल चलानी चाहिए। यह भी कारगर हो सकता है। इससे कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
तनाव दूर होता है
साइकिल चलाने से एंडोर्फिन हॉरमोन रिलीज होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में कारगर हो सकता है। दरअसल, सुबह की ताजी हवा में साइकिल चलाने से मानसिक शांति मिलती है। आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।
फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है
जब आप साइकिल चलाते हैं, तो आपकी सांस लेने की क्षमता भी बढ़ती है। इससे फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन लेने और शरीर में इसे सही तरीके से पहुंचाने में मदद मिलती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
अगर आप रोजाना साइकिल चलाते हैं, तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। यह सर्दी, जुकाम और दूसरे संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
पर्यावरण के लिए भी जरूरी
आपको बता दें कि साइकिल चलाने से प्रदूषण का स्तर भी कम होता है। अगर आप कम दूरी के लिए साइकिल चलाते हैं, तो यह पर्यावरण की रक्षा करने में मदद कर सकता है।
नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है
अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको रोजाना साइकिल चलानी चाहिए। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करता है।