Drinking Cold Water In Summer : मार्च में ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। इस मौसम में पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। जब गर्मी तेज होती है तो फ्रिज का ठंडा पानी शरीर में नई जान फूंकने का काम करता है। गर्मी में पानी की कमी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स पीते हैं। इनमें लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी शामिल हैं। एक्सपर्ट भी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए चार से पांच लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, वे हमेशा नॉर्मल पानी या मटके का पानी पीने की सलाह देते हैं।
ये आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। वहीं, फ्रिज का ठंडा पानी पीने वाले लोगों को गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद में भी ठंडे पानी को सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है। खास तौर पर फ्रिज का ठंडा पानी न पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अक्सर लोग बाहर से धूप में आने या एक्सरसाइज करने के बाद फ्रिज का पानी गटकने की गलती कर देते हैं। आज हम आपको फ्रिज का पानी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं-
कब्ज की समस्या
अगर आप फ्रिज का ठंडा पानी पी रहे हैं तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं तो खाना शरीर में जाकर सख्त हो जाता है। आंतें भी सिकुड़ जाती हैं जिससे कब्ज की समस्या होती है।
अगर आप गर्मियों में फ्रिज का पानी ज्यादा पीते हैं तो इससे हृदय गति कम हो सकती है। फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दसवीं कपाल तंत्रिका (वेगस तंत्रिका) उत्तेजित हो जाती है। नसें शरीर की अनैच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित करने का काम करती हैं। ठंडे पानी का वेगस तंत्रिका पर सीधा असर पड़ता है जिससे दिल की धड़कन कम हो जाती है।
गले में खराश की समस्या हो सकती है
अगर आप रोजाना ठंडा पानी पीते हैं तो आपको गले में खराश की समस्या हो सकती है। इससे बलगम बनने लगता है जिसकी वजह से कई लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। गले में खराश और बलगम के अलावा सर्दी भी लग सकती है।
सिरदर्द होने लगता है
अगर आप सीधे धूप या अत्यधिक गर्मी से ठंडा या बर्फीला पानी पीते हैं तो आपको सिरदर्द हो सकता है। दरअसल ठंडा पानी पीने से रीढ़ की कई नसें ठंडी हो जाती हैं जिसका असर दिमाग पर पड़ता है। इससे सिरदर्द होता है।
वजन बढ़ सकता है
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए। फ्रिज का पानी पीने से शरीर की चर्बी जम सकती है और वजन कम होना रुक सकता है।





