CBSE Board Syllabus 2025 : CBSE बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक का नया सिलेबस किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड.

CBSE Board Syllabus 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सिलेबस जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से अपडेटेड सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि नए सत्र में इसी सिलेबस के अनुसार पढ़ाई होगी और परीक्षाओं में प्रश्न भी इसी पर आधारित होंगे।

अकादमिक निदेशक डॉ. प्रज्ञा एम सिंह ने सीबीएसई बोर्ड के सिलेबस में हुए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने सभी सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों को नए सिलेबस का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विषय निर्धारित सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाए जाएं। सीबीएसई बोर्ड सिलेबस 2025-26 को सेकेंडरी करिकुलम (9वीं-10वीं) और सीनियर सेकेंडरी करिकुलम (11वीं-12वीं) के आधार पर बांटा गया है।

सीबीएसई बोर्ड सिलेबस कैसे डाउनलोड करें: सीबीएसई बोर्ड सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?

सीबीएसई 9वीं से 12वीं का सिलेबस (सीबीएसई सिलेबस डायरेक्ट लिंक) डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1- सीबीएसई सिलेबस 2025-26 डाउनलोड करने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.cbseacademic.nic.in पर जाएं।

2- अब एकेडमिक टैब पर जाएं।

3- इसके बाद ‘सेकेंडरी करिकुलम/सीनियर सेकेंडरी सिलेबस फॉर सेशन 2025-26’ लिंक पर क्लिक करें।

4- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

5- यहां आप अपनी कक्षा और विषय के अनुसार नए सेशन का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 04 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए 44 लाख छात्र सरकारी रिजल्ट के ताजा अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 (CBSE 10th Result 2025) 12वीं परीक्षा परिणाम (CBSE 12th Result) से पहले आ सकता है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं।

Leave a Comment