Vaishakh Purnima Kab Hai : हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। वैशाख माह की पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई 2025 को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानिए वैशाख पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए-
वैशाख पूर्णिमा पर क्या दान करें-
1. वैशाख पूर्णिमा के दिन चीनी और तिल का दान करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
2. वैशाख पूर्णिमा के दिन पंखा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। पंखा धूप और मेहनत से पीड़ित लोगों को शीतलता प्रदान करता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति सभी सुखों का भोग करता है और अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है। 3. इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को चप्पल या जूते दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और धन में वृद्धि होती है।
4. वैशाख पूर्णिमा के दिन बर्तन दान करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही आप कुल्हड़ का दान भी कर सकते हैं।
5. इस दिन दूध और खीर का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।
6. वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न और वस्त्र दान करना भी बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।