Bird Flu First Case : भारत में बर्ड फ्लू (H5N1) से पहली इंसानी मौत 2 साल की बच्ची की गई जान.

Bird Flu First Case : आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के नरसारावपेट कस्बे की 2 वर्षीय बच्ची की बर्ड फ्लू (H5N1) से मौत हो गई। आपको बता दें कि 2021 के बाद भारत में मानव संक्रमण और मौत का यह पहला मामला माना जा रहा है। बच्ची ने 26 फरवरी को कच्चा चिकन खाया था, जिसके बाद 28 फरवरी को उसमें लक्षण दिखने लगे। 4 मार्च को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एम्स मंगलगिरी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बच्ची कैसे संक्रमित हुई?

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बच्ची ने 26 फरवरी को कच्चा चिकन खाया था। परिवार ने बताया कि वह कभी-कभी कच्चा चिकन खा लेती थी। डॉक्टरों का मानना ​​है कि संक्रमण का कारण यही है।

लक्षण और उपचार

हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची में 28 फरवरी को बुखार और अन्य लक्षण दिखे। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 4 मार्च को जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे एम्स मंगलगिरी रेफर कर दिया गया। वहां 16 मार्च को उसकी मौत हो गई।

पुष्टि और जांच

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने 24 मार्च को बर्ड फ्लू की पुष्टि की।

क्या परिवार संक्रमित हुआ?

लड़की के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की गई, लेकिन किसी में भी वायरस नहीं पाया गया। यानी यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैला।

सरकारी कार्रवाई

-गांव के इलाकों में सर्वे किया गया।

-अभी तक किसी अन्य इंसान या मुर्गे में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं।

-केंद्र सरकार ने जांच और रोकथाम के लिए राज्य में टीम भेजी है।

यहां सरकार खुद ठगी जा रही थी! 4,000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, अब सच्चाई सामने आई, जानिए मामला?

क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

-कच्चा या आधा पका मांस न खाएं।

-बीमार या मृत पक्षियों से दूर रहें।

-फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

– स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Comment