Virat Kohli IPL 2025 Final : इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का फाइनल मैच आज होगा। श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स और रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। आरसीबी और पीबीकेएस दोनों ही टीमें आईपीएल में अपनी पहली ट्रॉफी जीतना चाहेंगी। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।
फाइनल मैच में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजरें विश्व रिकॉर्ड बनाने पर होंगी। अगर किंग कोहली फाइनल में 86 रन बनाते हैं तो वह ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे जो आईपीएल के इतिहास में अब तक कोई नहीं बना पाया है। इतिहास रचना चाहेंगे विराट कोहली दरअसल आईपीएल 2025 के फाइनल मैच (IPL 2025 Final Today) में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजरें पंजाब किंग्स के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड बनाने पर होंगी।
किंग कोहली ने इस सीजन आरसीबी के लिए 14 मैचों में 614 रन बनाए हैं। अब फाइनल मैच में कोहली (Virat Kohli’shistoric record) अपने नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहेंगे। अगर कोहली पंजाब के खिलाफ आज के मैच में 86 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में अलग-अलग सीजन में तीसरी बार 700 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे।
वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने तीन अलग-अलग आईपीएल सीजन में 700 रन का आंकड़ा पार किया होगा। कोहली फिलहाल आरसीबी के पूर्व साथी क्रिस गेल की बराबरी पर हैं, जिन्होंने 2012 और 2013 में यह खास उपलब्धि हासिल की थी। गेल ने दो बार 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस बीच कोहली ने 2016 और 2024 में 700+ रन बनाए और अगर वह 2025 सीजन में 700+ रन बनाते हैं, तो वह तीसरे सीजन में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। प्लेयर ऑफ द ईयर
2012- आरसीबी -733 अंक क्रिस गेल
2013- आरसीबी- 708 अंक क्रिस गेल
2013- सीएसके- 733 अंक माइकल हसी
2016- आरसीबी- 973 अंक विराट कोहली
2016- एसआरएच- 848 अंक डेविड वार्नर
2018- एसआरएच- 735 अंक केन विलियमसन
2022- आरआर- 863 अंक जोस बटलर
2025- जीटी- 759 अंक साई सुदर्शन
2025- एमआई- 717 अंक सूर्यकुमार यादव