PhonePe brings UPI Circle feature : PhonePe का नया फीचर ‘UPI Circle’ लॉन्च, अब परिवार और दोस्तों के लिए भी कर सकेंगे पेमेंट जानिए कैसे करेगा काम.

PhonePe brings UPI Circle feature  : लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट ऐप PhonePe की ओर से UPI Circle नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया गया है और इसका फायदा लाखों यूजर्स को मिलेगा। इस फीचर की मदद से यूजर अपने परिवार के सदस्यों और दूसरे कॉन्टैक्ट्स के लिए भी पेमेंट कर सकेंगे। आइए बताते हैं कि नया फीचर कैसे काम करेगा और इससे पेमेंट कैसे आसान हो जाएगा।

UPI Circle की मदद से यूजर ग्रुप बना सकते हैं और मेन अकाउंट होल्डर (प्राइमरी यूजर) बाकी के लिए पेमेंट को अधिकृत कर सकता है। ग्रुप में शामिल बाकी सेकेंडरी यूजर्स के लिए पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इन यूजर्स के लिए बैंक अकाउंट या खुद की UPI ID लिंक होना जरूरी नहीं है।

PhonePe के नए UPI Circle फीचर का फायदा यह है कि सेकेंडरी यूजर अपनी खुद की UPI ID की मदद से पेमेंट कर सकते हैं लेकिन प्राइमरी यूजर का उन पर पूरा कंट्रोल होता है। प्राइमरी यूजर उनके पेमेंट रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है और यह तय कर सकता है कि उसे कितना पेमेंट करना है या खर्च करना है। खर्च तय करने के अलावा प्राइमरी यूजर को पेमेंट हिस्ट्री का एक्सेस भी मिलता है। मेन यूजर जब चाहे किसी को भी सर्कल से हटा सकता है या उसका हिस्सा बना सकता है।

इस तरह आप UPI Circle सेट अप कर सकते हैं

1. PhonePe ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट करें और इसे खोलें।

2. होम स्क्रीन पर ‘UPI Circle’ विकल्प पर टैप करें।

3. ‘Add Family or Friends’ पर टैप करें और सेकेंडरी यूजर की UPI ID रजिस्टर करें या QR कोड स्कैन करें।

4. पूरी या आंशिक अनुमति चुनें और खर्च की सीमा और अवधि सेट करें।

5. अंत में, UPI पिन सेट करके सेटअप पूरा करें।

6. सेटअप 30 मिनट के भीतर सक्षम हो जाता है और आप भुगतान सक्षम कर सकते हैं।

आपको बता दें, प्राइमरी यूजर एक बार में अधिकतम पांच सेकेंडरी यूजर जोड़ सकता है और सेकेंडरी यूजर से बायोमेट्रिक या पासकोड प्रमाणीकरण करने के लिए कहा जाएगा। अंत में, प्राइमरी यूजर द्वारा भुगतान को मंजूरी दी जाएगी।

Leave a Comment