Mercury Transit In Aries Budh Rashi Parivartan : 7 मई 2025 को बुध का राशि परिवर्तन इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत.

Mercury Transit In Aries Budh Rashi Parivartan : 7 मई 2025 को बुध मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिष शास्त्र में बुध का विशेष स्थान है। बुध को बुद्धि, तर्क, संचार, गणित, चतुराई और मित्रता का ग्रह कहा जाता है। बुध को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं और अशुभ होने पर व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभ मिल रहा है-

वृषभ: आय में वृद्धि होगी। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आध्यात्म में रुचि रहेगी। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन में खुशियां आएंगी। शुभ समय रहेगा।

मिथुन: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क: शैक्षणिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। मेहनत और लगन का फल मिलेगा। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। प्रेम जीवन के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन में परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

धनु: नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समय रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, पार्टनर से बातचीत कर समस्या सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Comment