Aaj ka rashifal 8 July : ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। इनसे पार पाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अभी अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
वृष- जीवनसाथी के साथ बहुत रंगीन समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की की उम्मीद है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बाधाओं के साथ काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान के बीच थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार अच्छा है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।
कर्क- अपनी भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह- पारिवारिक कलह के संकेत हैं। घर में बहुत सहज रहें। शांत मन से काम निपटाएं। भूमि, भवन और वाहन खरीदने की भी संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- साहस रंग लाएगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
तुला- धन का आगमन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक- सितारे की तरह चमकेंगे। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- साझेदारी में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च के योग बन रहे हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- यात्रा की संभावना है। शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी की पूजा करते रहें।
कुंभ- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मीन- भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे। कामकाज में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।