Aaj Ka Rashifal, 6 April 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार, आज 6 अप्रैल का राशिफल मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात अपनी ही राशि कर्क में मंगल के साथ रहेगा। यह एक उत्तम योग है। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि और रवियोग का संयोग भी है, जो कई राशियों के लिए शुभ है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष: स्नेह और सुख की प्राप्ति होगी
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आज भगवान राम की कृपा से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मेष राशि वालों को परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिल सकता है। माता से स्नेह और सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ भी आज अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। कोई घरेलू अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान राम की पूजा करें और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
वृष: दिन खर्चीला रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप शुभ कार्यों पर भी धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और आज आप कोई पुण्य कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। अजनबियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन: आप भाग्यशाली रहेंगे, सुख के साधन प्राप्त होंगे
आज रामजी की कृपा से मिथुन राशि वालों के लिए राम नवमी भाग्यशाली रहेगी। आज आप धार्मिक कार्य करेंगे। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आप किसी कलात्मक कार्य में हाथ आजमा पाएंगे। नए कपड़े और आभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री राम चालीसा का पाठ करें।
कर्क: आज सुख के साधनों में वृद्धि होगी।
कर्क राशि वालों के लिए आज रामनवमी का दिन है, परिवार से सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। आज आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। माता-पिता से आपको प्यार और सहयोग मिलेगा। आभूषण और कपड़ों के व्यवसाय से जुड़े लोग आज अच्छी कमाई करेंगे। आज आपको वाहन का सुख भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
सिंह: प्रभाव में वृद्धि होगी और आपको खुशी मिलेगी
आज रविवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए आनंददायी रहेगा। प्रेम जीवन के मामले में आज आपको ग्रहों का सहयोग मिलेगा। अगर आपके प्रेम संबंधों में कोई तनाव चल रहा है, तो वह दूर हो सकता है। आपके रिश्ते मधुर और सुखद रहेंगे। आज आपको दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। किसी सामाजिक और पुण्य कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
कन्या: आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा।
रविवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी बात को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आज आर्थिक मामलों में आपको धैर्य रखना चाहिए। हालांकि दांपत्य जीवन में भी आपको सुख और सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और आपके संबंध भी बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में लापरवाही से बचें। आज आपको कोई शुभ और पुण्य कार्य करने का मौका मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना बन सकती है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को भोजन दान करें।
तुला: आपको उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी
तुला राशि वालों के लिए आज राम नवमी का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में भी आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आज आप अपने प्रेमी के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। आज आपको उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपका कोई बड़ा और महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात का मौका मिल सकता है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आज भगवान राम को तुलसी की माला अर्पित करें। वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा वृश्चिक राशि के लोग आज अपने पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज आप उनसे अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे तनाव रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपना काम करें और इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें। आज शत्रु परास्त होंगे। आपका व्यापार लाभदायक रहेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। दशावतार स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
धनु: आपको पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा
आज रविवार का दिन धनु राशि वालों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको निवेश किए गए धन का लाभ मिलेगा और पूर्व में किए गए कार्यों का भी लाभ मिलेगा। आज आप अपने प्रियजनों के साथ सुखद समय बिता सकते हैं और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। आज धनु राशि वाले शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको संतान का सुख मिलेगा। अचल संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। अधिकारी अपने काम से खुश और संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बुजुर्गों से सहयोग और स्नेह भी मिलेगा।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को कपड़े और भोजन दान करें।
मकर: आय में वृद्धि होगी, जल्दबाजी से बचें
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल और सकारात्मक रहेगा। आप आज परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। आज आपको परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा है, आपकी कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। आज आपके जीवनसाथी और माता के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। आज आप घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको धैर्य रखना होगा। निवेश शुभ रहेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को लंगोटी चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।
कुंभ: समाज में मान-सम्मान मिलेगा, आय में वृद्धि होगी
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको कुछ नए सौदे मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, काम में सफलता मिलेगी और आपकी योजना फलीभूत होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपकी सक्रियता के कारण समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन: आज मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी
आज रामनवमी मीन राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक रहेगी। आज आपके परिवार में आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप कई पारिवारिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप पार्टियों और पिकनिक का आनंद लेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी हो सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को दूध चढ़ाएं और श्री राम चालीसा का पाठ करें।