Aaj Ka Rashifal 5 June 2025 : आज गंगा दशहरा पर इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ.

Aaj Ka Rashifal 5 June 2025 : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, गुरुवार है। दशमी तिथि आज दोपहर 2:17 बजे तक रहेगी। सिद्धि योग आज सुबह 9:14 बजे तक रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग शुरू हो जाएगा। साथ ही आज। हस्त नक्षत्र पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6:34 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज बटुक भैरव जयंती के साथ-साथ गंगा दशहरा भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 5 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपके लिए लकी नंबर और लकी कलर क्या रहेगा।

मेष –

आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपने जो काम सोचे हैं उन्हें करने और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज वो करने का दिन है जो आपके दिमाग में इतने दिनों से चल रहा था, जीवनसाथी और किस्मत दोनों का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से आपकी अपने सर्किल के कुछ खास लोगों से अनबन चल रही है तो आज वह अनबन दूर हो जाएगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

वृषभ-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज आपको दूसरों से सोच-समझकर बात करने की जरूरत है। आपका जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देगा, इससे आपको खुशी होगी। छात्र आज कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाकर आप अपना बैंक बैलेंस मजबूत करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। अपने गुणों और अपने काम के कारण आपको प्रशंसा मिल सकती है। आज आपमें आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आज अगर आपको कोई जिम्मेदारी मिले तो उसे स्वीकार करें। घर और ऑफिस में शांति का अनुभव करेंगे।

लकी कलर- गुलाबी
लकी नंबर- 5

कर्क-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको संतुष्टि मिलेगी। जो लोग नया उद्योग शुरू करना चाहते हैं या नौकरी के नए अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। आज आपको किसी काम में पड़ोसियों से लाभ मिलेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही लाभ मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं। आज किसी भी निर्णय या स्थिति में तब तक शामिल न हों, जब तक आप उसे ठीक से समझ न लें।

लकी कलर- पीला
लकी नंबर- 7

सिंह-

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी के बारे में बात करेंगे और फाइनेंस से जुड़ी कुछ योजनाएँ बनाएंगे। आज आप परिवार को एकजुट रखने की भूमिका निभाएँगे। आज आप किसी असहाय की मदद करेंगे। आज आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आज आप इंटरव्यू में चयनित होंगे और अच्छी नौकरी प्राप्त करेंगे। आपके अच्छे विचार समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मैरून
भाग्यशाली अंक- 3

कन्या-

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने सामने सभी कठिन मामलों पर चर्चा कर सकते हैं। हालाँकि, बात करना थोड़ा कठिन होगा लेकिन बाद में आपको सफलता मिलेगी। आज छात्र किसी विषय में अपने भाई से मदद ले सकते हैं, जिससे उन्हें काफी मदद मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े विवादों को सुलझाने में सावधानी बरतें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप हाल ही में किए गए कार्यों को आसानी से पूरा करके दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3

तुला-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप किसी करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से सोचकर रिश्ते बेहतर बनाएंगे। आज आप कुछ हासिल करेंगे। अपने सहकर्मियों और दोस्तों के सहयोग से आज आपके जीवन में चल रही समस्याएं सुलझ जाएंगी। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनाएंगे। आप सोशल मीडिया पर किसी से बात कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में काफी फायदा होगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा
भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक-

आज बिना वजह शुरू हुई रुकावटें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज मित्रों की मदद से आपको आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आप लाभ कमाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। लंबे समय से चली आ रही ईएमआई आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता आपको कोई काम सौंपेंगे, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, आप पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

भाग्यशाली रंग- सिल्वर
भाग्यशाली अंक- 9

धनु-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ज्यादा सोचने की वजह से आपको सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपका सामाजिक नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात अनुभवी लोगों से होगी, उनसे आपको व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आप अपने बच्चों के किसी भी फैसले में उनका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थी आज स्कूल ट्रिप पर कहीं बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा। अस्थमा से पीड़ित लोगों को काफी राहत मिलेगी।

मकर 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने व्यापार को बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। आज आपको अचानक किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी से लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में किसी फंक्शन के कारण आपका शेड्यूल बदल सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज आपको धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- मैजेंटा
भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको अपने करियर में सफलता मिलने वाली है, यह किसी सपने जैसा लगेगा। पैसों के मामले में आपको लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच लेना बेहतर रहेगा। आज आपको व्यापार के क्षेत्र में बड़ा धन लाभ होगा। आज आप आराम कर सकते हैं क्योंकि आपका काम सुचारू रूप से चल रहा है। दुश्मन आज आपसे दूरी बनाए रखेंगे।

लकी कलर- गोल्डन
लकी नंबर- 1

मीन-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, खासकर बड़ों का प्यार आपके प्रति बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको किसी भी काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की का कोई मौका अपने हाथ से न जाने दें, कोई छोटा मौका भी आपको अमीर बना सकता है।

लकी कलर- हरा
लकी नंबर- 1

Leave a Comment