Aaj Ka Rashifal 27 August 2025 : मीन समेत इन राशि वालों की आज बढ़ सकती हैं समस्याएं.

Aaj Ka Rashifal 27 August 2025 : राशिफल निकालते समय पंचांग के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्र की गणना का भी विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित एक भविष्यवाणी है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

मेष
स्वभाव: उत्साही

राशि स्वामी: मंगल

शुभ रंग: लाल

आज आपके मन में आपसी समभाव की भावना बनी रहेगी और आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा। आपको किसी भी जल-स्थान पर जाने से बचना होगा। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे। खर्चे भी अधिक रहेंगे, लेकिन आपको अपनी ज़िम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। माता किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ हो सकती हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य का विवाह पक्का हो सकता है।

वृष
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा

व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे और परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको किसी काम की योजना बनानी होगी और ज़रूरत की चीज़ें ख़रीद लें तो बेहतर रहेगा। आपको भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने के बारे में सोचना चाहिए। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनके सहकर्मी भी काफ़ी खुश होंगे। व्यापार करने वालों के मन में कुछ विचार आएँगे। आपको किसी दूर के रिश्तेदार की याद आ सकती है। ऑनलाइन काम करने वालों के साथ धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। बैंक से जुड़े किसी काम को लेकर आप किसी अधिकारी से बात कर सकते हैं।

कर्क
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: स्लेटी

संपत्ति के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप मकान, वाहन आदि ख़रीद सकते हैं। आप अपने घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान लाने के बारे में भी सोचेंगे। अगर आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है, तो उसे समाप्त कर दें। आपका बच्चा नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। ईश्वर की आराधना में आपकी खूब रुचि रहेगी और आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होंगे।

सिंह
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रोज़गार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलेगा और दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर रहेगी, क्योंकि आप व्यापारिक सौदों के लिए कहीं जा सकते हैं। किसी से माँगकर वाहन चलाने से बचना होगा और अगर परिवार के किसी सदस्य से आपकी कोई कहासुनी हो गई है, तो उसे समाप्त कर दें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है।

कन्या
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सुनहरा

आज का दिन आपके लिए धन-संपत्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। दान-पुण्य के कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। अगर आपको अपने स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव महसूस हो रहा है, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आपके मन में किसी बात को लेकर संशय है, तो उस काम को बिल्कुल भी आगे न बढ़ाएँ। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा।

तुला

स्वभाव: संतुलित

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ रंग: सफ़ेद

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा और आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारी वाला काम मिलने से आप बेहद खुश रहेंगे। आपका कोई सहकर्मी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। अगर छात्रों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ रही थीं, तो उनका समाधान भी हो सकता है। आपको शेयर बाज़ार में थोड़ा सोच-समझकर निवेश करना चाहिए।

वृश्चिक
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल

शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए चिंता का विषय रहने वाला है, क्योंकि आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आपको काफ़ी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आप अपने बच्चे को कोई उपहार दे सकते हैं। नया घर, अपार्टमेंट आदि खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। ख़र्चों को लेकर आपको परेशानी होगी। अगर आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।

धनु
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए आमदनी में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में ढिलाई बरतने से बचना चाहिए। आपके पिता की सलाह आपके व्यवसाय के लिए कारगर साबित होगी। आपको अपने आस-पास रहने वाले विरोधियों की चालों को समझना होगा।

मकर
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप व्यापार में नयापन ला पाएँ, तो यह आपके लिए बेहतर होगा। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कामों में भी खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, उन्हें कोई नया पद मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी योजना के बारे में पता चलेगा।

कुंभ राशि
स्वभाव: मानवीय
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आपके काम में कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी सुलझ जाएगी और आपका काम पहले से बेहतर चलता रहेगा। जो लोग रोज़गार को लेकर चिंतित थे, उन्हें भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने बच्चे को कोई कोचिंग वगैरह ज्वाइन करवा सकते हैं, ताकि वह सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर सके। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने साथी से मुलाक़ात होगी और आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

मीन राशि
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी नीला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन का प्रयोग थोड़ा सावधानी से करें और किसी और के मामले में बेवजह बात न करें। अगर आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझा लेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें। आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।व्यापार में चल रही परेशानियों से आपको काफी राहत मिलेगी।

Leave a Comment