Aaj Ka Rashifal, 25 March 2025 : 25 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन?

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2025  : आज 25 मार्च का राशिफल बता रहा है कि वसुमती योग के कारण आज का दिन मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। दरअसल, चंद्रमा आज दिन रात मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा। जबकि चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रह मौजूद रहेंगे। ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए यह मंगलवार कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

मेष, दिन सुखद और लाभकारी रहेगा

मेष राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन सुखद और आनंददायक रहेगा। आज आपके घर का माहौल सुखद और अनुकूल रहेगा। आप आज घर की व्यवस्था पर ध्यान देंगे और उन पर धन भी खर्च करेंगे। आज आपको हर मामले में अपनी माता का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने का मौका मिल सकता है। नौकरी और व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा है, लेकिन अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज भाग्य 86 फीसदी आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

वृष राशि वालों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता वाला है, लेकिन सफलता पाने के लिए उन्हें आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके घर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे। घर के बड़ों से आपको सहयोग और आशीर्वाद मिल सकता है। आप किसी सामाजिक और धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, मधुर वाणी और व्यवहार से आज आपको सफलता और सम्मान मिलेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि वालों को जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आपको कई लंबित काम निपटाने होंगे। काम के दबाव के कारण आप थक सकते हैं और तनावग्रस्त हो सकते हैं। आज आपको हर परिस्थिति में अपने भाइयों का सहयोग मिलता नजर आ रहा है, जिससे आपको मजबूती मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपको प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहना होगा। आज खर्चे भी आपके साथ रहेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और दूध से शिव का अभिषेक करें।

कर्क, भाग्य आपका साथ देगा, शत्रुओं से सावधान रहें

आज कर्क राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आपका दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा, कोई सहकर्मी आपकी गलती का फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

सिंह, बैंक से जुड़े कामों में सफलता

सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज धैर्य और सावधानी से काम लेना होगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। आज आपको वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। वैसे अगर आज आप बैंक से लोन लेने की कोशिश करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए आपको अपने काम के प्रति अधिक सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र और परिचित से मुलाकात हो सकती है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या, आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें

कन्या राशि वालों को आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है वृश्चिक राशि वालों को आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपकी आर्थिक प्लानिंग भी सफल रहेगी। छात्रों को आज शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कोई बात बिगड़ सकती है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा

किसी बात को लेकर आप वैचारिक दुविधा में रहेंगे। आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको काफी संघर्ष करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आपने कोई लोन या कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में सफल हो सकते हैं। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने में आप सफल होंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

मकर राशि वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ मिलेगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। आज आपको रिश्तेदारों का सहयोग भी मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ और सहयोग मिल सकता है। यदि कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज आपको सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि, धन लाभ होगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहें

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वैसे आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आज दोपहर के बाद आप पर काम का कुछ दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में आज आपकी कमाई बढ़ेगी। जिन लोगों का काम रेडीमेड गारमेंट से जुड़ा है, उनकी कमाई में आज खास तौर पर बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बच्चों के एडमिशन से जुड़े कामों में भी आपको सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मीन राशि वालों को चिंताओं और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। भाग्य आपको आपके सभी प्रयासों में सफलता दिलाएगा। व्यापार में आपको धन कमाने के अवसर मिलते रहेंगे। किसी योजना के सफल होने से आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़ी कोई चिंता और समस्या हल हो सकती है। लेकिन आज किसी करीबी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को भोजन और अनाज दान करें।

 

 

 

Leave a Comment