Aaj Ka Rashifal 25 April 2025 : आज शुक्रवार 25 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है, वहीं कुछ राशियों के लिए आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। तुला राशि वालों को वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि आज किस राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अच्छी सेहत के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में आज आप कोई नया काम खोल सकते हैं। किसी बड़ी साझेदारी वाली डील का हिस्सा बनने की भी संभावना है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आपका कोई शुभ कार्य या धार्मिक यात्रा करने का मन हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल
आज आप किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी खास काम के लिए कोई कार्ययोजना बन सकती है। पार्टनर, आज परिवार के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने बच्चे और पत्नी के लिए आभूषण या कोई उपहार खरीद सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा गंभीर होने की जरूरत है। बाहर के खाने पर नियंत्रण रखें वरना आपकी तबीयत खराब हो सकती है। आज व्यापार में कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें। अपने काम में बदलाव करके आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मन कर सकते हैं, जिससे आपके मतभेद दूर होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। व्यापार में आपके सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। आज आपको अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ सकता है। आप अपनी पत्नी और बच्चों के लिए वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान महसूस कर सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव करने का विचार आज मन में आ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल
आज आप परिवार के लिए कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं, जिससे परिवार में आपके प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। व्यापार में आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे कार्य की स्थिति मजबूत होगी। आप अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल
आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिससे मन अशांत रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में बड़े लेन-देन सोच-समझकर करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप अपने सहकर्मियों के साथ किसी खास काम से बाहर यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में शुभ कार्य होने के योग बनेंगे।
धनु दैनिक राशिफल
आज आप परिवार में कोई बड़ा काम प्लान कर सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होंगे और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। इससे आपको परिवार में मान-सम्मान मिलने वाला है। आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं, जिसका आपको आने वाले समय में फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन कुछ अच्छी खबरें लेकर आने वाला है। अगर आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो आज आपको उसका सफल परिणाम मिलने वाला है। व्यापार आदि में बड़े निवेश के साथ-साथ मित्रों और परिवार के सदस्यों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार में चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद मिलने वाला है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शेयर बाजार में बड़ा निवेश और व्यापार में कार्य परिवर्तन से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं।
मीन दैनिक राशिफल
आज आप व्यापार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं और पत्नी से मनमुटाव होगा।