Aaj ka Rashifal 23 July : ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। बृहस्पति और चंद्रमा मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज, 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।
मेष- मित्रों का साथ मिलेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। आप साहसी बने रहेंगे। साहस रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ- धन लाभ होगा। परिवार में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें।
मिथुन- आप ऊर्जावान और तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी की पूजा करते रहें।
कर्क- शुभता में कमी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। शुभ कार्यों में खर्च होगा। लेकिन अत्यधिक खर्च से कर्ज हो सकता है। पीली वस्तुएं अपने पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह- यात्रा के योग बनेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत शुभ दिखाई दे रहे हैं। पीली वस्तुएं अपने पास रखें।
कन्या- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
तुला- शुभ समय। कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। यात्रा के योग बनेंगे। भाग्यवश कोई काम बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक- परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तुएं अपने पास रखें।
धनु- विवाह तय हो सकता है। प्रेमी युगलों का मिलन हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छे दिखाई दे रहे हैं। हरी वस्तुओं का दान करें।
मकर- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। आपको सद्गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सामान्य रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तुओं का दान करें।
कुंभ- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लेखकों, कवियों, साहित्यकारों, फिल्म निर्माताओं, प्रेम और संतान के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तुओं को अपने पास रखें।
मीन- पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। भूमि, मकान और वाहन खरीदना संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और संतान का सहयोग और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तुओं को अपने पास रखें।