Aaj Ka Rashifal 17 June 2025 : 17 जून, मंगलवार को रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा, जिसके कारण कुछ राशियों को अपने करियर-कारोबार में अवसर प्राप्त होंगे। लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ राशियों के लिए आज उनके अधूरे काम पूरे होंगे। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं, कुछ राशियों को दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अपनी किसी भी परेशानी को छोटा न समझें, अन्यथा बाद में यह बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और अगर किसी बात को लेकर परिवार में अनबन चल रही थी, तो यह आपको परेशानी देगी, इसलिए आपको शांत रहकर किसी भी मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे वह काफी खुश होंगे।
शुभ रंग – नारंगी
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे और मौसम का आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आपका कोई मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा, नहीं तो झगड़े बढ़ सकते हैं। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने घर के साथ-साथ दूसरे कामों पर भी ध्यान देना होगा।
शुभ रंग – पीला
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। रोजगार को लेकर चिंतित लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप राजनीति में हाथ आजमाएंगे, जहां आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी और आप अपने जरूरी काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे। आप सीमित धन खर्च भी करेंगे, जिससे आपकी आमदनी भी सीमित रहेगी।
शुभ रंग – हरा
कर्क
आज आप अपने शौक पर खूब धन खर्च करेंगे। अगर किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आपको आगे आना चाहिए, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को भी बातचीत के जरिए सुलझाने की जरूरत है। एक साथ कई काम निपटाने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। कोई सहकर्मी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
शुभ रंग- सफेद
सिंह
आज का दिन आपके लिए धन-संपत्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप खुलकर खर्च करेंगे, फिर भी आपको पैसों को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है और आपको अपनी मर्जी के मुताबिक कुछ भी करने से बचना होगा, नहीं तो वह काम बिगड़ सकता है। आप अपने बच्चे से किया वादा भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी से कर्ज न लें, नहीं तो उसे चुकाने में आपको परेशानी होगी।
शुभ रंग- नारंगी
कन्या
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी किसी भी बात को छोटा नहीं समझना चाहिए। मौज-मस्ती में आप काम में लापरवाही कर सकते हैं। अगर आपको अपने बच्चे के करियर को लेकर कोई परेशानी आ रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। आपको पैसों को लेकर किसी से कोई वादा करने से बचना होगा। आपका कारोबार पहले से बेहतर चलेगा। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों के साथ धोखा हो सकता है।
शुभ रंग- हरा
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप काम को करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मन में उलझन के कारण आपकी परेशानियां और बढ़ेंगी। नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, जिससे दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन प्रॉपर्टी मिलने का संकेत दे रहा है। आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक समस्याओं को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। कार्यस्थल पर बॉस से बहस हो सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग साफ होगा। आपको लेन-देन से जुड़ा कोई मामला निपटाने की जरूरत है।
शुभ रंग- गुलाबी
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने का रहेगा। आप अपने काम में कुछ बदलाव करेंगे और अपने व्यापार में भी अच्छा पैसा लगा सकते हैं। आपके पिता की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जो आपको परेशान करेगी। अगर आप कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी दिखाते हैं, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जब आप अपने बच्चे को आगे बढ़ते देखेंगे, तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आपने जॉब से जुड़ा कोई कोर्स ज्वाइन किया था, तो वह आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा।
शुभ रंग- आसमानी नीला
मकर
सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के लोग भी आपसे खुश रहेंगे। आपको अपने सहकर्मी की कही कोई बात बुरी लग सकती है। आपको कुछ खर्चे आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन व्यापार करने वाले लोगों की योजनाएं उन्हें परेशानी दे रही थीं, तो आज वह बेहतर परिणाम देंगी।
शुभ रंग- सुनहरा
कुंभ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम की योजना बनानी पड़ेगी। आपको कुछ तनाव हो सकता है। आप काम को लेकर अपनी मां से कोई वादा कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिश में सफल होंगे। आपको अपने परिवार के खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने मामा पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।
शुभ रंग- लाल
मीन
आज आप काम को लेकर अपने दोस्तों से सलाह ले सकते हैं। कार्यस्थल पर मन मुताबिक काम न मिलने से आप थोड़े तनाव में रहेंगे। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपको अपने पिता से सलाह लेनी चाहिए। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो उसे निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का रास्ता साफ होगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।
शुभ रंग- नीला