Aaj Ka Rashifal 13 April 2025 : ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में गुरु। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। तुला राशि में चंद्रमा। मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि, राहु का गोचर है।
मेष- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सामान्य है क्योंकि सिर या आंख में तकलीफ है। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं चल रही है। थोड़ा सतर्क रहें। इन दिनों नुकसान हो रहा है। औसत समय बन रहा है, लेकिन कुछ भाग में सुख भी मिलेगा। जीवनसाथी और नौकरी में। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
वृष- परेशान करने वाला समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान से पूरा सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। हरी चीजें अपने पास रखें।
मिथुन- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। मां काली की शरण में रहें। उन्हें प्रणाम करते रहें।
कर्क- स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। प्रेम, संतान साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है लेकिन झगड़े से बचें। पारिवारिक कलह के संकेत हैं। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह- कारोबारी स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान भी अच्छी है। कुल मिलाकर अतीत पर नजर रखें। बाकी सब ठीक है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- धन की आवक बढ़ेगी। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
तुला- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी साथ देगा। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा ठीक है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। बस अनावश्यक खर्च से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।
धनु- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने भजनों से भी धन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।
कुंभ- भाग्य साथ देगा। काम में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। इन्हें संभलकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।