Aaj Ka Rashifal 12 May 2025 : सूर्य, बुध मेष राशि में। बृहस्पति वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष- आप रंगीन जीवन जिएंगे। जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकात होगी। संतान की स्थिति अच्छी है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। विवाहितों के साथ बहुत अच्छा है। कुल मिलाकर सुखद समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें और शुभ रहेगा।
वृष- आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा औसत रहेगा। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी चीजें अपने पास रखें।
मिथुन- पढ़ने-लिखने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी चीजें अपने पास रखें।
कर्क- आप जमीन, मकान, वाहन खरीदेंगे। आपको शुभ समाचार मिलेगा। कुछ घरेलू कलह हो सकती है। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल चीजें अपने पास रखें।
सिंह- व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। आपका पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- धन का आगमन होगा। कुटुम्ब में वृद्धि होगी। बस जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा न लगाएं और जुबान पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला- आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें उपलब्ध होंगी। जो चाहोगे वो होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव की पूजा करते रहें।
वृश्चिक- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ी सामान्य है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु दान करें।
धनु- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। यात्रा की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान सामान्य है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। सरकारी तंत्र का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव की पूजा करते रहें। कुंभ- यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तुएं साथ रखें।
मीन- सावधानी से पार करें। वाहन धीरे चलाएं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तुएं साथ रखें। मां काली की पूजा करें।





