Aaj Ka Rashifal 12 April 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 12 अप्रैल का दिन?

Aaj Ka Rashifal 12 April 2025 : 12 अप्रैल का राशिफल बताता है कि ज्योतिष गणना के अनुसार आज मालव्य राजयोग बनने से मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। लेकिन चंद्रमा के दिन रात कन्या राशि में और फिर चित्रा नक्षत्र में भ्रमण करने तथा चंद्रमा पर शनि की दृष्टि और बुध के नीच राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज क्या कहता है राशिफल, देखें आज का राशिफल।

मेष राशि, सुख-सुविधा के साधन मिलेंगे

आज शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए कड़ी मेहनत से सफलता लेकर आएगा। वैसे समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आज आपको वस्त्र और सुख-सुविधा के साधन भी मिलेंगे। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्क और सावधान रहें। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में आज ससुराल पक्ष से सुख मिलेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर जल और दूध चढ़ाएं।

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।

आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में आज आपकी वाणी का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में अच्छी कमाई से आज आपको खुशी मिलेगी। आपकी शाम रोमांटिक और मनोरंजक रहेगी।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मिथुन राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग विवाहित हैं, उन्हें आज अपने जीवनसाथी से कुछ ऐसी बातें पता चलेंगी, जिससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी और प्रशंसा भी मिलेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क, पद प्रभाव का लाभ मिलेगा

आज शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेंगे। आपकी कमाई भी अच्छी रहेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में पद प्रभाव में वृद्धि के योग बनेंगे। लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखें और किसी को बुरा-भला कहने से बचें। प्रेम जीवन में प्यार रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

सिंह, भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे

सिंह राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए काफी खर्चीला हो सकता है। वैसे आज आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेंगे। भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। पिता से भी सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से सुख मिलेगा और आपके रिश्ते भी मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन के मामले में आज सितारे संभलकर रहने की सलाह दे रहे हैं। किसी कारण से झगड़ा और दूरी हो सकती है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और बजरंगबाण का पाठ करें।

कन्या, बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ होगा

कन्या राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन सुखद रहेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान से भी आज आपको सुख मिलेगा, साथ ही नौकरीपेशा लोगों को आज बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आमदनी भी अच्छी रहेगी और शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। आज हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

तुला, व्यस्तता अधिक रहेगी

आज तुला राशि वालों के लिए सामान्य तौर पर दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपको अपने अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। आज आप घरेलू मामलों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार से भी मुलाकात हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

वृश्चिक, यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार का माहौल भी आज अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम के अनुकूल और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज व्यापार में भी लाभ होगा। आज यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए हो सके तो यात्रा टाल दें, अगर बहुत जरूरी हो तो जाने से पहले बजरंगबाण का पाठ करें। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आप अपनी शाम रोमांटिक तरीके से बिताएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु, आपसेहत का ध्यान रखना होगा

आज शनिवार का दिन धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने में लापरवाही से बचें। गले में खराश या खांसी से जुड़ी समस्या से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आज आपको सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। आपके काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को घी का दीपक दिखाएं।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। अगर आप जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। कामकाजी लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज काम के साथ-साथ आपको मनोरंजक पल बिताने का भी मौका मिलेगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में भी आज सुधार आएगा। आज आपको अपना मनपसंद खाना भी मिलने वाला है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर दीपक दिखाएं और जल और तिल चढ़ाएं।

कुंभ राशि वालों को आय के नए स्रोत मिलेंगे

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शनिवार लाभकारी रहेगा। आज आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आज परिवार के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है। आज आपको आय के कुछ नए स्रोत भी मिल सकते हैं। परिवार के लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशियां बनाए रखेगा। आज आप परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद उठा सकते हैं। आज आप किसी की मदद भी करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि, आपको अपना रुका हुआ पैसा मिलेगा

मीन राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपको कोई नया काम करने का मौका भी मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। परिवार में आपको सम्मान मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक काम पूरा होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से लंबी बातचीत होगी और कुछ नई जानकारी भी मिलेगी। नौकरी में आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायी अच्छा कमाएंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर के साथ बूंदी भी चढ़ाएं।

Leave a Comment