Aaj Ka Rashifal 11 April 2025 : ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में बृहस्पति। कन्या राशि में चंद्रमा और केतु। कर्क राशि में मंगल। मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि, राहु का गोचर है।
मेष-स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शत्रुता बढ़ेगी। कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार लगभग ठीक है। हरी चीजों का दान करें।
वृष-बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। आपका व्यापार भी ठीक है। हरी चीजें अपने पास रखें।
मिथुन-भूमि, भवन, वाहन खरीदने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार की स्थिति ठीक है। आपको घरेलू कलह से बचना चाहिए। हरी चीजें अपने पास रखें।
कर्क-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान साथ देगी। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। नाक, कान, गले की कोई बड़ी समस्या न हो इसका ध्यान रखें। भगवान शिव की पूजा करें। उनका जलाभिषेक करें। शुभ रहेगा।
सिंह- धन हानि के संकेत हैं। निवेश पर अभी रोक रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुख संबंधी रोग हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। हरी चीजों का दान करें।
कन्या- घबराहट और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। अपने पास थोड़ी हरी चीज रखना या गणेश जी की पूजा करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला- अत्यधिक खर्च से मन अशांत रहेगा। सिर दर्द, आंख में दर्द संभव है। कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। हरी चीजों को अपने पास रखें।
वृश्चिक- यात्रा में उतार-चढ़ाव रहेगा। आय में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। भ्रामक समाचार मिलेगा। भ्रामक यानी ऐसी खबर जो सत्य न हो, लेकिन मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। हरी चीजों का दान करें।
धनु- कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार मध्यम है। थोड़ा मध्यम समय बन रहा है। हरी वस्तु का दान करें।
मकर-अपमान होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। यात्रा करने से बचें। काली जी की पूजा करते रहें।
कुंभ- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खुद पर भी ध्यान दें। नौकरी भी मध्यम दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। गणेश जी की आराधना करें। सब ठीक रहेगा।