Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 10 अप्रैल का दिन?

Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 : ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में गुरु। कर्क राशि में मंगल। सिंह राशि में चंद्रमा। कन्या राशि में केतु। मीन राशि में सूर्य, बुध, शनि, शुक्र और राहु का गोचर है।

मेष- महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान में दूरी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तुओं का दान करें।

वृष- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। कलह से बचें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तुएं पास रखें।

मिथुन- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। दैनिक रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक ऊर्जा आपमें बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा और प्रेम, संतान भी मध्यम नजर आ रही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क- धन की आवक बढ़ेगी। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तुएं पास रखें।

सिंह- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। समाज में आपकी सराहना होगी। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें मिलेंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्या- कन्‍या राशि वालों की मानसिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की भी अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्‍यापार भी ठीक है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा की संभावना बनेगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ संकेत दिख रहे हैं। प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक- कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- भाग्‍य साथ देगा। यात्रा की संभावना बनेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्‍सा लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्‍यापार भी ठीक है। काली जी की पूजा करते रहें।

कुंभ- जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्‍यापार अच्‍छा है। सूर्य को जल देते रहें।

मीन- स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

Leave a Comment