Nothing Phone 3 में नहीं मिलेगा ये खास फीचर.

Nothing Phone 3 में कंपनी अपने सबसे खास फीचर को हटाने वाली है। नथिंग ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। इस फोन को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। 2022 में लॉन्च हुए Phone 1 से लेकर इस साल आई Phone 3a Series में भी कंपनी ने खास Glyph Interface फीचर का इस्तेमाल किया है। इस फीचर की वजह से नथिंग के फोन अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन के मुकाबले यूनीक दिखते हैं। अब इसे कंपनी ने हटाने का फैसला लिया है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं।

क्यों खत्म किया Glyph Interface?

नथिंग ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि Phone 3 में Glyph Interface को खत्म किया गया है। कंपनी ने अपने पोस्ट के साथ एक 9 सेकेंड का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें इस फीचर को देखा जा सकता है। Glyph Interface को कंपनी ने नोटिफिकेशन, म्यूजिक प्ले समेत कई फीचर्स के लिए जोड़ा था। इस फीचर की वजह से नथिंग के फोन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे।

Leave a Comment