Aaj Ka Rashifal 17 May 2025 : ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध। वृष राशि में सूर्य। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। धनु राशि में चंद्रमा। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष- सौभाग्य से काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
वृष- सावधानी से पार करें। वाहन धीरे चलाएं। कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तुओं का दान करें।
मिथुन- जीवन आनंदमय रहेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी युगल मिलेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। भगवान विष्णु की आराधना करते रहें।
कर्क- शत्रु भी मित्र जैसा व्यवहार करेंगे। पुण्य और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह- पढ़ने-लिखने के लिए बहुत अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान भी ठीक है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- पारिवारिक कलह के योग हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। जमीन, मकान और वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
तुला- आप साहसी बने रहेंगे और यह साहस परिणाम लाएगा। आपने जो भी योजना बनाई है, उसे लागू करें, खासकर व्यापार। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी काफी बेहतर है। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक- धन का आगमन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान का साथ मिलेगा और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें मिलेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम है और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर- अत्यधिक खर्च से मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी की आराधना करते रहें।
कुंभ- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। यात्रा की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान अच्छी है और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।





