Amrit Bharat Express Train : बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 29 जुलाई से.

Amrit Bharat Express Train : बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन का नियमित परिचालन 29 जुलाई से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।

यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से सुबह 8:00 बजे खुलकर 8:18 बजे सुगौली, 8:38 बजे बेतिया, 8:53 बजे चनपटिया, 9:30 बजे नरकटियागंज, 9:50 बजे हरिनगर और 10:20 बजे बगहा होते हुए अगली सुबह 6:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 15568 आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को आनंद विहार से दोपहर 02:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा 07:00 बजे बगहा, 07:24 बजे हरिनगर, 07:45 बजे नरकटियागंज, 08:11 बजे चनपटिया, 09:13 बजे बेतिया तथा 09:40 बजे सुगौली होते हुए अगली सुबह 10:40 बजे मोतिहारी पहुंचेगी।

Leave a Comment