Indigo Kolkata Flight Time Changed : एयरपोर्ट पर उड़ानों की बढ़ती संख्या और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता से इंडिगो की उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। एक मई से यह फ्लाइट कोलकाता से सुबह 10:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान दोपहर 12:55 बजे है और यह 3:10 बजे कोलकाता पहुँचेगी।
फिलहाल यह फ्लाइट गोरखपुर में शाम 4:30 बजे पहुंचेगी और 5:05 बजे वापस लौटेगी। दोपहर तीन बजे से रात दस बजे के बीच चार उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के कारण हवाई अड्डे पर अव्यवस्था और अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक ही एप्रन के कारण यदि आधे घंटे के भीतर दो उड़ानें आती हैं तो उनमें से एक को टैक्सी-वे में पार्क करना पड़ता है।
इससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है। इस समस्या से निपटने के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पर तीन नए एप्रन का निर्माण कराया जा रहा है। इनके जुलाई 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे एक साथ कई विमान पार्क हो सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और परिचालन दक्षता में सुधार होगा।
गोरखपुर हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन 13 उड़ानें संचालित होती हैं। नए एप्रन तैयार हो जाने पर यह संख्या बढ़ने की संभावना है। चर्चा है कि कोलकाता के बाद दिल्ली की फ्लाइट को भी पुनर्निर्धारित करने की तैयारी की जा रही है।
यात्रा की अनुमति सुबह 7:30 बजे से रात 9 बजे तक है
गोरखपुर एयरपोर्ट से सुबह 7:30 बजे से रात 9 बजे तक उड़ानें भरी जा सकेंगी। दिल्ली से इंडिगो की पहली उड़ान सुबह 9:30 बजे आती है। दोपहर बाद यातायात बढ़ जाता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से निपटने के लिए सुबह की उड़ान के समय में बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है।