Animal Health : शादी में बचा हुआ खाना पशुओं को ना खिलाएं हो सकती है गंभीर बीमारी जानिए विशेषज्ञ की राय.

Animal Health : भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। भारतीय शादियों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और मेहमानों को जी भरकर खिलाया जाता है। अक्सर यह खाना इतनी अधिक मात्रा में बनाया जाता है कि बहुत सारा खाना बच जाता है। हम इस बचे हुए खाने को अक्सर जानवरों को खिला देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खराब खाना खिलाने से जानवरों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

जिस तरह खराब खाने से इंसान बीमार पड़ते हैं, उसी तरह जानवर भी गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। डॉक्टर से खास बातचीत की।

विशेषज्ञ ने बताए नुकसान
वरिष्ठ पशु चिकित्सक वीके नागपुरे ने बताया कि अगर जानवरों को सड़ा हुआ या बासी खाना खिलाया जाए तो उन्हें कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सबसे बड़ा खतरा कर्रा रोग यानी बोटुलिज्म का है। इसके अलावा पेट फूलने की बीमारी होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में खराब खाने को नष्ट कर देना चाहिए। डॉक्टर ने सलाह दी कि खराब खाने को जमीन में दबा देना चाहिए ताकि वह खाद बन सके। कर्रा रोग कैसे होता है?

कर्रा रोग तब होता है जब जानवर सड़ा हुआ खाना या मृत जानवरों के अवशेष खाते हैं। इससे क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया द्वारा निर्मित बोटुलिनम टॉक्सिन पशु के शरीर में प्रवेश कर जाता है। यह जहर पशु की जान भी ले सकता है। यह स्थिति खास तौर पर तब होती है जब भोजन को लंबे समय तक खुला रखा जाता है और उसमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं।

कर्रा रोग के लक्षण और उपचार

इस रोग में पशु खाना-पीना बंद कर देता है। मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। जीभ बाहर लटक जाती है। मुंह से लार गिरती है और खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। अगर रोग की शुरुआत में ही उपचार शुरू कर दिया जाए तो रोकथाम संभव है। डॉ. नागपुरे ने बताया कि ऐसे में तीन दिन तक लगातार 200 से 300 मिली लीटर ‘लिक्विड एक्टिवेटेड चारकोल’ देना चाहिए। इसके साथ ही सुबह-शाम दर्द निवारक दवा देनी चाहिए। कोई भी लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक या पशु चिकित्सालय से संपर्क करना चाहिए।

Leave a Comment