Sunjay Kapur Death : मुंह में मधुमक्खी जाने से हुई थी संजय कपूर की मौत, एक्सपर्ट से जानें मौत का कारण.

Sunjay Kapur Death : हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का पिछले गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। संजय कपूर 53 साल के थे। वहीं, उनकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया। जानकारी के मुताबिक, संजय कपूर पोलो मैच खेल रहे थे। तभी अचानक एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसने उनके गले में डंक मार दिया। इसके चलते संजय कपूर को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, कुछ ही देर में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और संजय इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस दुखद खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

खेलते समय या खुली जगह पर बात करते समय मच्छर या मक्खी का मुंह के अंदर चले जाना आम बात है। हालांकि, यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अगर अचानक कोई कीड़ा, जैसे मक्खी, मच्छर या मधुमक्खी हमारे मुंह में चला जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए-

ऐसी स्थिति में तुरंत क्या करें? इस मामले पर NDTV से खास बातचीत के दौरान मशहूर आयुर्वेदाचार्य और लेखक, जीवा आयुर्वेद के संस्थापक और निदेशक डॉ. प्रताप चौहान ने कहा, इस स्थिति में सबसे पहले सतर्क रहें और कुछ खास तरीके अपनाएं।

नंबर 1- शांत रहें, घबराएं नहीं

सबसे पहले घबराएं नहीं। घबराने से सांस तेज हो सकती है, जिससे कीड़ा सांस की नली में जा सकता है। इस स्थिति में दम घुटने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही फेफड़ों में सूजन या ब्लॉकेज भी हो सकता है।

नंबर 2- उसे थूकने की कोशिश करें

अगर कीड़ा मुंह में है, तो उसे तुरंत थूक दें।

नंबर 3- गुनगुने पानी से गरारे करें

नंबर 4- खांसने की कोशिश करें

अगर आपको लगे कि गले में कुछ अटक गया है, तो जोर से खांसने की कोशिश करें। यह एक प्राकृतिक तरीका है, जिससे कीड़ा बाहर आ सकता है।

नंबर 5- अगर डंक लगने का खतरा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं

इन सबके अलावा अगर आपको मुंह या गले में सूजन महसूस हो, सांस लेने में दिक्कत हो या चक्कर आ रहे हों तो हो सकता है कि कीड़े ने आपको गले में डंक मारा हो। ऐसी स्थिति में बिना समय बर्बाद किए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

डॉ. प्रताप कहते हैं, खुले में खाना खाते या बात करते समय हमेशा सावधान रहें। साथ ही ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत जरूरी कदम उठाएं। सही समय पर सही कदम उठाकर आप अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं।

Leave a Comment