Side Effects Of Eating Nonveg In Summer : गर्मियों में नॉनवेज का अधिक सेवन सेहत पर डाल सकता है बुरा असर, जानिए क्यों जरूरी है सावधानी बरतना.

Side Effects Of Eating Nonveg In Summer : गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इन दिनों सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। खान-पान पर खास ध्यान देना पड़ता है। अगर आप जरा सी भी गलती करते हैं तो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। कई लोगों का दिन नॉनवेज के बिना पूरा नहीं होता। वैसे तो अंडे में प्रोटीन पाया जाता है। यह आपकी सेहत को फायदा भी पहुंचाता है। लेकिन गर्मियों में जरूरत से ज्यादा नॉनवेज खाने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। गर्मियों में शरीर को ठंडक की जरूरत होती है। ऐसे में अंडे, मीट-मछली या चिकन-मटन खाने से आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी गर्मियों में ज्यादा नॉनवेज खाते हैं तो इससे आपको क्या नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में हम आपको इस लेख में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

पाचन संबंधी समस्याएं

गर्मियों में ज्यादा नॉनवेज खाने से होने वाली सबसे आम समस्या अपच या गैस बनना है। प्रोटीन से भरपूर खाना गर्मियों में पचाना मुश्किल होता है, जिससे एसिडिटी, पेट दर्द और गैस की समस्या हो सकती है। आपको इससे बचना चाहिए।

शरीर में गर्मी का बढ़ना
नॉनवेज को ‘हीटिंग फूड’ माना जाता है। यह शरीर में गर्मी पैदा करने का काम करता है। गर्मियों में पहले से ही वातावरण गर्म होता है, ऐसे में नॉनवेज खाने से शरीर का तापमान और बढ़ सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

फूड पॉइजनिंग का खतरा
गर्मियों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। अगर नॉनवेज को सही तरीके से स्टोर या पकाया न जाए तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

स्किन प्रॉब्लम और पसीने की बदबू
ज्यादा नॉनवेज खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं। इससे पिंपल्स, स्किन एलर्जी और पसीने की बदबू की समस्या हो सकती है। गर्मियों में यह स्थिति और खराब हो जाती है।

पानी की कमी और थकान
नॉनवेज पचाने में थोड़ा मुश्किल होता है। इसके लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर में एनर्जी कम होती है और व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।

Leave a Comment