Vande Bharat Train : पटना से गोरखपुर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत.

Vande Bharat Train : पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही पटना और गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा भेजे गए संयुक्त प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी। पटना और गोरखपुर के बीच 397 किलोमीटर की दूरी इस ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में तय की जा सकेगी।

गोरखपुर की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी
अब वंदे भारत ट्रेन से पटना से यूपी के गोरखपुर की दूरी कुछ ही समय में तय की जा सकेगी। वर्तमान में गोरखपुर तक तीन ट्रेनें आठ घंटे से अधिक समय ले रही हैं।

ट्रेन कब से चलना शुरू होगी, संभावित रूट क्या है?
सूत्रों की मानें तो सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक महीने के अंदर इस ट्रेन का रैक पटना जंक्शन पहुंच जाएगा। यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से चलकर सीतलपुर, खैरा, मसरख, गोपालगंज, थावे जंक्शन, कप्तानगंज जंक्शन होते हुए गोरखपुर जंक्शन तक जाती है।

बिहार से 8 वंदे भारत ट्रेनें चलीं
दरअसल, 10 फरवरी को मुजफ्फरपुर दौरे पर आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को रेलवे अधिकारियों ने आम लोगों की मांगों से अवगत कराया था। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में बिहार से आठ वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं। इनमें से पांच ट्रेनें पटना जंक्शन से खुलती हैं।

Leave a Comment