Ranchi New Delhi Special Trains : यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.
ये स्पेशल ट्रेनें क्रमश: ट्रेन नंबर 02817/02818 और 02819/02820 के नाम से चलाई जाएंगी। दो जोड़ी ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा। वेटिंग टिकट की समस्या खत्म हो जाएगी।
यह ट्रेन 24 घंटे में दिल्ली से रांची और दिल्ली से रांची पहुंचेगी। इन ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें दो एसएलआर कोच, चार सामान्य श्रेणी के कोच और 14 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच होंगे।
02817 रांची से नई दिल्ली स्पेशल 2 अप्रैल को खुलेगी
इस ट्रेन की पहली यात्रा 2 अप्रैल को शुरू होगी। यह ट्रेन रांची से 14:00 बजे खुलेगी और 14:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन 17:25 बजे डाल्टनगंज पहुंचेगी, 17:30 बजे रवाना होगी, 23:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी, 23:10 बजे रवाना होगी, 03:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, 03:55 बजे रवाना होगी और 14:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
02818 – 3 अप्रैल को नई दिल्ली से रांची स्पेशल
यह ट्रेन 3 अप्रैल को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 15:50 बजे रवाना होगी और 15:50 बजे रांची पहुंचेगी।
दिल्ली से रवाना होने के बाद यह ट्रेन 02:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, 02:25 बजे रवाना होगी, 06:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी, 06:55 बजे रवाना होगी, 10:35 बजे डाल्टनगंज पहुंचेगी, 10:40 बजे रवाना होगी और 15:50 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी।
02819 – रांची से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल को रवाना होगी
यह ट्रेन 4 अप्रैल से रांची से 14:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 18:05 बजे गोमो पहुंचेगी, 18:10 बजे रवाना होगी, 21:55 बजे गया पहुंचेगी, 22:00 बजे रवाना होगी, 02:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी, 02:40 बजे रवाना होगी, 08:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, 08:05 बजे रवाना होगी और 18:00 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
02820 – नई दिल्ली से रांची स्पेशल
यह ट्रेन 5 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से 19:30 बजे रवाना होगी और 20:15 बजे रांची पहुंचेगी।
नई दिल्ली से रवाना होकर ट्रेन प्रयागराज स्टेशन पर 04:10 बजे आगमन, 04:15 बजे प्रस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर 08:50 बजे आगमन, 09:00 बजे प्रस्थान, गया स्टेशन पर 12:15 बजे आगमन, 12:20 बजे प्रस्थान, गोमो स्टेशन पर 15:45 बजे आगमन, 15:50 बजे प्रस्थान तथा रांची स्टेशन पर 20:15 बजे आगमन होगा।





