12 Trains On Kiul Gaya : किऊल-गया रेलखंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो जाने के कारण इस रेलखंड पर चलने वाली एक दर्जन ट्रेनों के समय सारणी में व्यापक परिवर्तन किया गया है। एक दर्जन ट्रेनों का समय दस मिनट से घटाकर डेढ़ घंटा कर दिया गया है। यह आदेश गुरुवार से लागू होगा।
इस संबंध में नवादा सांसद विवेक ठाकुर एवं दानापुर मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि अब इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें अपनी पूरी गति से चलेंगी। पहले जहां इस रेलखंड पर ट्रेनें 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थीं, वहीं अब ट्रेनें 100 से 130 की रफ्तार से चलेंगी।
इसका फायदा यह होगा कि किऊल से तो ट्रेन पहले की तरह समय पर चलेगी, लेकिन गया पहुंचते-पहुंचते आधे से डेढ़ घंटे पहले हो जाएगी। सांसद ठाकुर ने बताया कि नेउरा दनियावां बरबीघा रेललाइन का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। किऊल-गया रेलखंड पर विशेष फोकस.
सांसद ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल पर किऊल-गया रेलखंड पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस रेलखंड के नवादा स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विशेष रूप से विकसित कर विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। यहां सभी तरह की यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
नवादा-गया के बीच 10 रेल ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति मिल गई है। बुधवार को इसका डीपीआर तैयार करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे न सिर्फ इस रेलखंड के यात्रियों को बल्कि सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को भी काफी लाभ होगा। अब किऊल-गया रेलखंड को ग्रैंड कार्ड का विकल्प नहीं बल्कि अलग मुख्य रेलखंड माना जाएगा।
किऊल से दिल्ली और दिल्ली से हावड़ा होते हुए गया तक ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। कल से ही हावड़ा से चलने वाली 03011 हावड़ा आनंद विहार ग्रैंड कार्ड की जगह सीतारामपुर से किऊल और गया होते हुए हावड़ा तक चलने लगेगी। इसकी दूरी पहले से 80 किमी बढ़ जाएगी लेकिन यह पहले की तरह ही तय समय पर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 63321 किऊल-गया मेमू अब किऊल से 04.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा संशोधित समय के अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 10.20 बजे के स्थान पर 09.05 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यह गया से 11.25 बजे के स्थान पर 10.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा 17.25 बजे के स्थान पर 15.10 बजे किऊल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 53627 किऊल-गया पैसेंजर किऊल से 06.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा 11.35 बजे के स्थान पर 10.20 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यह गया से 19.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा 00.20 बजे के स्थान पर 23.50 बजे किऊल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 63355 किऊल-गया मेमू किऊल से 14.40 के बजाय 14.05 पर खुलेगी और 20.35 के बजाय 18.25 पर गया पहुंचेगी। वापसी में यह गया से 07.20 पर खुलेगी और 12.15 के बजाय 11.40 पर किऊल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 63323 किऊल-गया मेमू किऊल से 20.30 पर खुलेगी और 00.50 के बजाय 00.35 पर गया पहुंचेगी। वापसी में यह गया से 22.25 पर खुलेगी और 03.40 के बजाय 02.35 पर किऊल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 63315 झाझा-गया मेमू 21.00 के बजाय 20.35 पर गया पहुंचेगी। वापसी में यह गया से 05.00 बजे खुलेगी और 11.55 बजे के बजाय 11.45 बजे झाझा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 53403 रामपुर हाट-गया पैसेंजर 23.45 बजे के बजाय 22.10 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यह 15.10 बजे के बजाय 14.00 बजे गया पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस अब 11.00 बजे के बदले 10.55 बजे गया पहुंचेगी।