RIP Shefali Jariwala : लाजवाब फिटनेस और बला की खूबसूरती, फिर भी 42 साल में ही सिमट गई जिंदगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का बीती रात निधन हो गया। रात में करीब डेढ़ बजे शेफाली के सीने में दर्द उठा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिटनेस की दीवानी और छहरहरे बदन की मालकिन शेफाली की मौत का कारण हर्टअटैक बताया जा रहा है। इतनी फिटनेस के बाद भी हर्टअटैक जैसी जानलेवा बीमारियों की खबरें सुनकर लोग भी हैरान हैं। बॉलीवुड सितारों भी शेफाली की मौत की खबर सुनकर सन्न रह गए हैं और पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शेफाली के पति पराग त्यागी का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कार में बैठे दुखों के सागर में डूबे नजर आ रहे हैं।

शेफाली की मौत से सन्न रह गई इंडस्ट्री

शेफाली की मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया। फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी महज 42 साल की उम्र में मौत पर अपनी हैरानी जताई है। साथ ही शेफाली के पति पराग और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शेफाली की मौत पर अचरज जताया है। दिव्यांका ने लिखा, ‘मैं इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं कि महज 42 साल की उम्र में शेफाली का निधन हो गया है। आप बहुत जल्दी चले गए। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’ टीवी के ही एक और एक्टर एली गोनी ने भी शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेफाली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं गहराई से चौंक गया हूं और दुखी हूं। हमारी चहेती कलाकार शेफाली जरीवाल अब हमारे बीच नहीं रहीं।’

Leave a Comment