Bihar Election 2 NDA leaders : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए को बड़ा झटका, भाजपा और जदयू के दो दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल.

 Bihar Election 2 NDA leaders  : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए को झटका लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नालंदा जिले के चंडी से दो बार विधायक रह चुके बीजेपी नेता अनिल सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।वहीं जेडीयू के पूर्व महासचिव शंभू पटेल भी कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम स्थित कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस मौके पर कहा कि दोनों नेताओं के आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। हमारी पार्टी की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व में आस्था जताते हुए दोनों ने कांग्रेस का दामन थामा है। अनिल सिंह एक बार कांग्रेस और एक बार समता पार्टी से विधायक रह चुके हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, मोतीलाल शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, राजेश राठौर, अजय चौधरी, मंजीत आनंद साहू आदि मौजूद थे।

आपको बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच नेताओं का दलबदल अभियान भी जारी है। कई नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। चुनाव होने तक यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Leave a Comment