Sawan Shivratri 2025 : सावन का महीना चल रहा है। यह महीना देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही, मनोवांछित कामना प्राप्ति के लिए व्रत भी रखे जाते हैं। इस व्रत को करने से साधक के जीवन में खुशियाँ आती हैं। साथ ही, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
धार्मिक मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक पर माता पार्वती की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त हर समस्या दूर हो जाती है। आइए, जुलाई माह के अंतिम सप्ताह के व्रत और त्योहारों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें-
साप्ताहिक व्रत और त्योहार
सावन शिवरात्रि 23 जुलाई को है। यह पर्व हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव को जल अर्पित किया जाता है। साथ ही, साधक शिव की कृपा पाने के लिए व्रत भी रखते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित कामना पूरी होती है।
हरियाली और सावन अमावस्या 24 जुलाई को है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही देवों के देव महादेव की भी पूजा की जाती है। हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को जल भी दिया जाता है।
हरियाली तीज 27 जुलाई को है। यह त्यौहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की पूजा करती हैं। साथ ही शिव-शक्ति के लिए व्रत भी रखे जाते हैं।
28 जुलाई को सावन माह का सोमवार व्रत और विनायक चतुर्थी है। यह सावन माह का तीसरा सोमवार है। इस शुभ अवसर पर विनायक चतुर्थी भी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और गणेश की पूजा की जाएगी। साथ ही मनोवांछित कामनाओं की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखे जाएंगे।
29 जुलाई को नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत है। यह त्यौहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के अगले दिन मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर शिव परिवार के साथ नाग देवता की भी पूजा की जाती है।