Sawan 1st day 2025 : आज से शुरू हुआ भगवान शिव का पवित्र महीना, जानें पहले दिन की पूजा विधि और जरूरी सामग्री.

Sawan 1st day 2025  : सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। यह पूर्णतः भगवान शिव को समर्पित है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बहुत महत्व रखता है। कहा जाता है कि इस दौरान भोलेनाथ धरती पर आते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों का निवारण करते हैं। ऐसे में आज जब सावन (Sawan Month 2025) का पहला दिन है, तो आइए इस लेख में जानते हैं कि भगवान शिव की पूजा कैसे करें, ताकि पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

पूजा सामग्री (Sawan First Day Puja Samagri)

भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग

जल

बिल्व पत्र

धतूरा

भांग

दूध, दही, घी, शहद और चीनी

चंदन

रोली

अक्षत

पुष्प

धूप और दीप

फल और मिठाई।

सावन के पहले दिन की पूजा विधि (Sawan First Day Puja Vidhi)

पूजा शुरू करने से पहले हाथ में जल और पुष्प लेकर पूजा का संकल्प लें।

सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ।

इसके बाद पंचामृत से अभिषेक करें।

अभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहें।

पंचामृत से अभिषेक करने के बाद शिवलिंग को शुद्ध जल से स्नान कराएँ।

शिवलिंग पर चंदन, रोली और अक्षत लगाएँ।

भगवान शिव को उनके प्रिय पुष्प, विशेषकर अंक और कनेर के पुष्प अर्पित करें।

बिल्व पत्र और धतूरा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए शिव पूजा में इन्हें अवश्य शामिल करें।

धूप और दीप जलाएँ और शिव-पार्वती की भक्तिपूर्वक आरती करें।

अंत में पूजा के दौरान हुई सभी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें।

शिव पूजा मंत्र (सावन प्रथम दिवस पूजा मंत्र)

ॐ नमः शिवाय॥
ॐ पार्वतीपतये नम:॥
मंदाकिन्यस्तु यद्वारि सर्वपापहारं शुभम्।
तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यतम ॥

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।
भगवान शिव का पसंदीदा भोजन (सावन प्रथम दिवस भोग)
भगवान शिव को खीर, बेल फल, सफेद मिठाई और ठंडाई का भोग लगा सकते हैं.

शिव जी प्रिया फूल
भोलेनाथ को आक, धतूरा, शमी, बिल्व पत्र, कनेर, चमेली और सफेद फूल अत्यंत प्रिय हैं।

Leave a Comment