Chaitra Navratri 2025 Day 8 : चैत्र नवरात्र के आठवें दिन इस विधि से करें पूजा.

Chaitra Navratri 2025 Day 8 : चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. मां महागौरी को शांति और ज्ञान की देवी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है और उन्हें सुख, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है. वहीं, जो भक्त माता की विशेष पूजा (Chaitra Navratri 2025 Day 8) करना चाहते हैं, वे यहां से मदद ले सकते हैं.

पूजा विधि (Maa Mahagauri Pooja Vidhi)

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें. मां महागौरी की मूर्ति को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं. मां को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें. उन्हें सफेद फूल, रोली, कुमकुम और अक्षत चढ़ाएं.

मां को मिठाई, पंच मेवा और फल का भोग लगाएं. मां महागौरी के मंत्रों का जाप करें और उनकी आरती करें. अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। इस दिन नौ कन्याओं को देवी मानकर उनकी पूजा करें और उन्हें भोजन कराएं। कन्याओं को उपहार और दक्षिणा देकर विदा करें। माता महागौरी को नारियल, हलवा, पूरी, काले चने और खीर का भोग लगाएं।

इस मंत्र का जाप करें (मां महागौरी मंत्र) “या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तेस्यै नमस्तेस्यै नमस्तेस्यै नमो नमः।” माता का प्रिय फूल (मां महागौरी प्रिय फूल) माता महागौरी को सफेद फूल बहुत प्रिय हैं, खासकर रात की रानी और मोगरा। मां महागौरी की पूजा का महत्व (मां महागौरी महत्व) देवी महागौरी की पूजा करने से भक्तों को शांति, ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह पूजा भक्तों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त करती है। मां महागौरी की पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। यह पूजा भक्तों को बुरी शक्तियों से बचाती है। दुर्गाष्टमी का दिन कन्या पूजन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस दिन कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए।

Leave a Comment