Akshaya Tritiya 2025 : हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अगले दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा और ध्यान किया जाता है। सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। साथ ही धन-संपत्ति में वृद्धि होती रहती है।
अक्षय तृतीया के दिन सोना या सोने से बने आभूषण खरीदने का विधान है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस शुभ तिथि पर सोना खरीदने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और योग। अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 05:31 बजे से शुरू होगी। वहीं, तृतीया तिथि 30 अप्रैल को दोपहर 02:12 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में तिथि की गणना सूर्योदय से की जाती है। इसके लिए अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। 30 अप्रैल को पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05:41 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है।
सोना खरीदने का समय
ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 30 अप्रैल को सुबह 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक है। इस दौरान आप सोना खरीद सकते हैं। इसके साथ ही 29 अप्रैल को शाम के समय भी सोना खरीद सकते हैं।
अक्षय तृतीया शुभ योग
अक्षय तृतीया पर शोभन योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। शोभन योग दोपहर 12:02 बजे समाप्त होगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी है। पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस योग में खरीदारी करने से शुभ फल मिलेगा। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा रात्रि में रवि योग बन रहा है।
करण और नक्षत्र
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही गर और वणिज करण का योग बन रहा है। ज्योतिषी गर और वणिज करण को शुभ मानते हैं। इन योगों में लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।