PM Awas Yojana 2025 : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएम आवास योजना सर्वे 2025) को लेकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इसकी रिपोर्ट जिले से ग्रामीण विकास विभाग पटना को भेज दी गई है।
इसके अनुसार 65 हजार 55 लाभुकों ने स्व-सर्वेक्षण कर अपना नाम सूची में जुड़वाया है, जबकि कुल चार लाख 43 हजार 519 लाभुकों का सर्वे कर उनका नाम सूची में जोड़ा गया है।
सभी प्रखंडों से डाटा एकत्रित कर डीआरडीए को भेजने के बाद यहां से मुख्यालय को अग्रसारित किया गया है। इसमें 75 हजार 996 एससी एसटी लाभुकों का नाम भी जोड़ा गया है।
पात्र लाभुकों को तीन माह में बनाना होगा
मकान अब ग्रामीण विकास विभाग जिले के लिए नया लक्ष्य निर्धारित करेगा। पात्र लाभुकों को तीन माह में मकान बनाना होगा। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद जो लाभुक बचेंगे, उनके नाम प्रतीक्षा सूची में डाल दिए जाएंगे। उन्हें दूसरी सूची में प्राथमिकता दी जाएगी।
सर्वे के अनुसार सबसे अधिक लाभुकों का नाम पारू प्रखंड में तथा सबसे कम मुरौल प्रखंड में जोड़ा गया। सबसे अधिक स्व-सर्वेक्षण पारू में किया गया। ग्रामीण विकास विभाग ने पहली बार आवास प्लस एप विकसित कर स्व-सर्वेक्षण का विकल्प दिया था। इससे लाभुकों को काफी लाभ मिला। इन ब्लॉकों में इतने लाभार्थियों के नाम:
ब्लॉक कुल सर्वेक्षण
पारू 44958
मीनापुर 37829
कुढ़नी 37329
मोतीपुर 34579
सरैया 34044
औराई 33559
बोचहां 33151
गायघाट 30815
कटरा 28091
सकरा 28335
साहेबगंज 22311
मुशहरी 20599
कांति 19530
बांद्रा 16949
मड़वन 15768
मुरौल 7653





