LPG Price : 1 मई को सिलेंडर की कीमत से लेकर ATM मशीनों तक के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इसका आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। अभी हम खास तौर पर LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) में हुए बदलावों के बारे में बात करने जा रहे हैं।
आइए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव
आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 17 रुपये तक की कमी की गई है।
कमर्शियल सिलेंडर वो होते हैं जिनका इस्तेमाल होटल या बड़े संस्थान करते हैं। इनका वजन 19 किलोग्राम होता है। आइए अब जानते हैं कि बड़े शहरों के कमर्शियल सिलेंडर में कितना बदलाव हुआ है।
क्या है नई कीमत (कमर्शियल सिलेंडर)
शहर पुरानी कीमत नई कीमत
मुंबई ₹ 1713.50 ₹ 1699
कोलकाता ₹ 1868.50 ₹ 1851.50
चेन्नई ₹ 1921.50 ₹ 1906.50
दिल्ली ₹ 1762 ₹ 1747.50
दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1747.50 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1906.50 रुपये तय की गई है। कोलकाता में नई कीमत 1851 रुपये और मुंबई में 1699 रुपये तय की गई है।
क्या घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है?
शहर नई कीमत
दिल्ली 853 रुपये
कोलकाता 879 रुपये
मुंबई 852.50 रुपये
चेन्नई 868.50 रुपये
इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, घरेलू सिलेंडर की कीमत में पिछले महीने अप्रैल में बदलाव किया गया था। वेबसाइट के मुताबिक, घरेलू सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल को बदलाव किया गया था।
दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत फिलहाल 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम है। मुंबई में 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये है। वहीं, चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 868.50 रुपये और कोलकाता में सिलेंडर 879 रुपये प्रति 10 ग्राम है।