GST Council Meeting : आज होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह बैठक 3 से 4 सितंबर के बीच नई दिल्ली में सुबह 11 बजे होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक में जीएसटी स्लैब और जीएसटी कटौती को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सबसे पहले, आइए जानते हैं कि किन वस्तुओं पर शून्य टैक्स लगेगा। यानी आपको इन वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
किस वस्तु पर ‘शून्य’ टैक्स लगेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 47 ऐसी वस्तुएँ हैं जिन पर शून्य टैक्स लग सकता है। इन वस्तुओं पर आपको टैक्स नहीं देना होगा। हालाँकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर शून्य टैक्स लगाया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पनीर, पिज्जा, ब्रेड, खाखरा, चपाती और रोटी जैसी ज़रूरी चीज़ों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा या 5 प्रतिशत टैक्स लगाया जा सकता है।
इसी तरह, स्टेशनरी, मेडिकल उपकरण और दवाओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा या 5% टैक्स लगाया जा सकता है। ऐसी वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाया जा सकता है जो नुकसानदायक हैं।
इसके अलावा, पेट्रोलियम और सोना-हीरा जैसी वस्तुओं पर पहले की तरह ही टैक्स लगेगा। हालाँकि, सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
किस पर कितना टैक्स, क्या सस्ता होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीएसटी टैक्स स्लैब में कुछ इस तरह बदलाव हो सकते हैं-
12% टैक्स स्लैब में 99% उत्पाद 5% श्रेणी में आ जाएँगे।
28% टैक्स स्लैब वाली वस्तुएँ 18% टैक्स स्लैब में आ जाएँगी। इस तरह, टैक्स में 10% की कमी आएगी।