भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव का असर अब निवेश बाजारों पर भी दिखने लगा है। आमतौर पर संकट की स्थिति में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार इसके उलट स्थिति सामने आई है। 9 मई 2025 को घरेलू बाजार में सोने के दाम में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशक और ग्राहक दोनों चौंक गए हैं।
शुक्रवार, 9 मई 2025 को देश के सोना व्यापारियों और निवेशकों के लिए एक चौंकाने वाला दिन साबित हुआ, जब सोने की कीमत में एक ही दिन में ₹1,250 की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबारी घंटों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,500 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत ₹90,300 तक गिर गई।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे प्रमुख उत्तर भारतीय शहरों में 24 कैरेट सोना ₹98,500 और 22 कैरेट सोना ₹90,300 पर कारोबार करता दिखा। वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और पटना जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का दाम ₹98,350 और 22 कैरेट का भाव ₹90,150 रहा।
प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव (₹ प्रति 10 ग्राम):
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
---|---|---|
दिल्ली | ₹90,300 | ₹98,500 |
मुंबई | ₹90,150 | ₹98,350 |
चेन्नई | ₹90,150 | ₹98,350 |
कोलकाता | ₹90,150 | ₹98,350 |
जयपुर | ₹90,300 | ₹98,500 |
नोएडा | ₹90,300 | ₹98,500 |
गाजियाबाद | ₹90,300 | ₹98,500 |
लखनऊ | ₹90,300 | ₹98,500 |
पटना | ₹90,150 | ₹98,350 |
बंगलुरु | ₹90,150 | ₹98,350 |
चांदी की कीमत में भी गिरावट:
आज चांदी की कीमत में भी हल्की नरमी दर्ज की गई है। 9 मई को चांदी का भाव ₹99,000 प्रति किलोग्राम रहा, जो कल की तुलना में कम है। चांदी की कीमतों में यह गिरावट घरेलू औद्योगिक मांग में हल्के मंदी के संकेत को भी दर्शाती है।
क्या है कीमतों में गिरावट की वजह?
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की स्थिति ने इस गिरावट में भूमिका निभाई है। इसके अलावा, स्थानीय बाजार में कम मांग और रुपये की मजबूती ने भी कीमतों को नीचे खींचा है।
विशेषज्ञ अनुपम गुप्ता के अनुसार, “जब तक निवेशकों को स्पष्ट वैश्विक संकेत नहीं मिलते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।”