Flight Schedule Changes Spicejet And Akasa Air : गोरखपुर एयरपोर्ट पर तीन प्रमुख उड़ानों के समय में बदलाव, नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू.

Flight Schedule Changes Spicejet And Akasa Air  : एयरपोर्ट अधिकारियों ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की तीन प्रमुख उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया है। नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई है और विभिन्न तिथियों तक लागू रहेगी।

मुंबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट अब सुबह 10:30 बजे गोरखपुर आएगी। इसी एयरलाइन की फ्लाइट सुबह 11:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। यह शेड्यूल 25 अक्टूबर तक लागू रहेगा। बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट अब दोपहर 2:10 बजे लैंड करेगी और 2:50 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इसी तरह दिल्ली से अकासा एयर की फ्लाइट शाम 6:50 बजे लैंड करेगी और 7:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इन दोनों फ्लाइट का शेड्यूल 30 सितंबर तक लागू रहेगा।

तीन फ्लाइट के शेड्यूल में संशोधन एयरपोर्ट निदेशक आर के पाराशर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और एयरलाइंस की समन्वय प्रणाली को ध्यान में रखते हुए तीन फ्लाइट के शेड्यूल में संशोधन किया गया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर उड़ान की समय-सारणी की जांच कर लें या हवाई अड्डे की हॉटलाइन पर कॉल कर लें।

Leave a Comment